मेदिनीनगर : राष्ट्रीय त्रिशक्ति सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संगठन कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बहादुर प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया। जिसमे सर्वप्रथम भारत माता के फोटो के पास दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

पूर्व सैनिक मनोज पांडेय जिनका रोड एक्सीडेंट में स्वर्गवास हो गया। उनकी आत्मा के शांति के लिए सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखा। तत्पश्चात संगठन के प्रगति एवं विकास के उद्देश्य के विषय में चर्चा हुई। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि अगला सैनिक मिलन समारोह लातेहार जिला में आयोजित किया जाएगा।

ये रहे हैं उपस्थित :

बैजनाथ तिवारी, रामजी तिवारी, नवल किशोर पांडेय, देवेंद्र तिवारी, श्याम बिहारी तिवारी, सुनील कुमार सिंह, अशोक तिवारी, अरुण कुमार पांडेय, जयशंकर तिवारी, पवन कुमार तिवारी, सुधा शंकर उपाध्याय, कामेश्वर प्रसाद सिंह, कामेश्वर दुबे, शशिकांत ओझा, बहादुर प्रसाद गुप्ता, विकास कुमार, अमित तिवारी, प्रदीप मिश्रा एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *