लाइव पलामू न्यूज : मंगलवार को वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने होली मिलन समारोह सदीक मोड़ स्थित त्रिपाठी होटल में आयोजित कर समाज में एकरूपता लाने का सुंदर संदेश दिया। बताते चलें कि वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट वर्ष भर सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करती है।

सड़क सुरक्षा,वंचित वर्ग को भोजन , वस्त्र ,शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाएं वरदान टीम वर्ष भर मुहैया करवाती है। आज वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के होली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ट्रैफिक प्रभारी शमाल अहमद उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाइचारे का त्योहार है जिसे सभी जाति ,धर्म के लोग सौहार्द के साथ मिलकर मनाते हैं।

संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने टीका लगाकर और अक्षय छिड़ककर सभी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया और होली में आपसी भाईचारे के साथ रहने और संस्था की गतिविधियों को और तेज करने की बात कही। वहीं मन्नत सिंह बग्गा ने कहा कि आपसी तालमेल और स्वार्थ से ऊपर उठकर हमें जनहित में काम करना चाहिए।

फरहा नाज, विवेक वर्मा ,राखी सोनी ,संध्या अग्रवाल, मयूरेश द्विवेदी, कंचन गुप्ता, खुश्बू शर्मा, शुभम बिहारी , सौभाग्य सृजन, और लक्ष्य श्रेष्ठ ने भी अपने विचार रखे।ट्रैफिक विभाग से कुणाल भी उपस्थित रहे । सभी ने मिलकर विभिन्न व्यंजनो का आनंद उठाया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *