लाइव पलामू न्यूज :  सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर के पांकी रोड जनकपुरी स्थित आशी केयर अस्पताल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल निदेशक मनीष तिवारी ने अपने संस्थान की दर्जनों नर्सों के साथ मिलकर केक काटा और उनके योगदान को सराहा।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ स्टाफ ने नर्सों को फूल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर निदेशक मनीष तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि, “नर्सें निःस्वार्थ सेवा, धैर्य और करुणा की प्रतिमूर्ति होती हैं। आज का दिन उनके त्याग और समर्पण को याद करने का अवसर है।”

समारोह के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने भी अपने अनुभव साझा किए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। आयोजन का उद्देश्य नर्सिंग पेशे के महत्व को उजागर करना और नर्सों के मनोबल को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी उपस्थित स्टाफ ने सामूहिक रूप से सेवा भाव को समर्पित रहने का संकल्प लिया।

मौके पर सिस्टर संजीत, आरती, मोफिदा, कल्पना, श्रुति,सुप्रिया, प्रिंसी,प्रगति, रूपा, अमीषा सहित सारे नर्सिंग स्टाफ मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *