लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार की रात जेलहाता–सुदना ओवरब्रिज पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, तेज गति से आ रही बुलेट और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे रांची रेफर कर दिया गया।

हादसा स्कॉर्पियो के गलत तरीके से ओवरटेक करने के कारण हुआ। वहीं बुलेट भी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी। जिससे दोनों आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो और बुलेट का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *