CRIME NEWS /गढ़वा: जिले के केतार थाना क्षेत्र के अंजनिया गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की टांगी से हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर शाम की है। जहां आरोपी सुरेश साव (50) ने अपनी पत्नी तेतरी देवी पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश साव शराब के नशे में पत्नी से अक्सर मारपीट करता था। मृतका के भतीजे ने बताया कि घटना से एक दिन पहले आरोपी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। मायके पक्ष ने पहुंचकर विवाद शांत भी कराया था, लेकिन आरोपी पहले से ही हत्या की नीयत में था। घटना की पुष्टि करने बलीगढ़ के बीडीसी पति कामेश्वर सिंह और मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *