गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र से हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मेला जाने की जिद में एक महिला ने सुसाइड का प्रयास किया। पहले तो महिला ने खुद कीटनाशक पी लिया, फिर अपनी छह वर्षीय मासूम बेटी को भी ज़हर पिला दिया और गांव के पास बहने वाली दानरो नदी में बच्ची समेत कूद गई। गनीमत रही कि बच्ची किसी तरह तैरकर बाहर निकल आई और समय रहते अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दे दी, जिससे मां की जान बचाई जा सकी।

मामल हूर मध्या गांव की है। जहां राजकुमार चौधरी कघ पत्नी रानी देवी अपने मायके के पास बराव गांव में आयोजित पहाड़ी बाबा के मेले में जाने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन उस समय राजकुमार धान रोपने के कार्य में व्यस्त था और उसने रक्षाबंधन के दिन साथ चलने की बात कही। इसी बात को लेकर रानी देवी नाराज़ हो गई।

नाराज़गी इस कदर बढ़ी कि सोमवार रात करीब 10 बजे रानी देवी ने पहले खुद कीटनाशक पिया, फिर अपनी बेटी प्रीति कुमारी को भी ज़हर पिलाया और उसे साथ लेकर दानरो नदी में कूद गई। हालांकि, मासूम प्रीति किसी तरह नदी से निकलने में सफल रही और भागकर अपने पिता को पूरी घटना की सूचना दी।

बेटी से घटना की सूचना मिलते ही राजकुमार चौधरी और अन्य परिजन रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। करीब एक किलोमीटर दूर रानी देवी अचेत अवस्था में नदी किनारे मिलीं। परिजनों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *