लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले के पांडू थाना अंतर्गत ग्राम बरवाही, पंचायत सिल्दील्ली में प्रशासन ने अवैध रूप से 3 एकड़ भूमि पर फैली अवैध पोस्ते की फसल को नष्ट कर दिया गया। यह अभियान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चलाया। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की खेती और उनके प्रसार को रोकने के लिए यह कार्रवाई राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत की गई।

इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय जनता से अपील किया कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। यह कदम समाज में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को रोकने और युवाओं को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *