गढ़वा : सोमवार को एसडीएम संजय कुमार के निर्देश पर नगर परिषद कार्यपालक अधिकारी सुशील कुमार, अंचल अधिकारी सफी आलम,थाना उप निरीक्षक सुबोध बड़ाइक और नगर प्रबंधक ओमकार यादव की टीम ने शहर के रंका मोड़ स्थित एक गैस गोदाम पर कार्रवाई की। दरअसल, उक्त HP गैस ग्रामीण वितरक के रुप में ओबरा क्षेत्र के लिए लाइसेंस प्राप्त था।

Oplus_0

लेकिन उक्त दुकान शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित था। उक्त गैस गोदाम यामहा बाइक और ऑटो पार्टस की दुकान के अंदर चोरी से संचालित हो रहा था। इसके लिए कोई वैध स्थान अनुमति नहीं ली गई थी न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। इस दौरान प्रशासन ने 76 भरे सिलेंडर और 149 खाली सिलेंडर पाए।

भरे सिलेंडर को ओबरा स्थित गोदाम में शिफ्ट किया गया। जबकि शेष को गोदाम सहित सील कर दिया गया। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि पिछले 6 महीने से इस गोदाम में 3 बार छापेमारी की गई थी। हर बार गोदाम से सिलेंडर हटा दिए जाते थें। लिखित चेतावनी, कारण पृच्छा और अनुज्ञप्ति रद्द करने की चेतावनी दी गई थी। कार्रवाई के समय गैस गोदाम के मुख्य संचालक मौजूद नहीं था लेकिन उसका स्टाफ वहां मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *