लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : संसाधनों के संरक्षण एवं अवैध लकड़ी कटाई पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हैदरनगर थाना अंतर्गत रिगाडीह में अवैध आरा मशीन एवं लकड़ियों को जब्त किया गया।  इस दौरान मौके से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी को रोकने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं आम जनता से अपील की गयी कि यदि उन्हें इस प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो वे तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *