लातेहार: सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा से भटके लोगों को समाज में पुनः जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर सोमवार (1 सितंबर 2025) को JJMP संगठन के कुल 9 उग्रवादियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वालों में यादव साकिन नावा रविन्द्र यादव पिता चन्द्रदेव थाना रामगढ़ जिला पलामू (जोनल कमांडर, 5 लाख इनामी), अखिलेश यादव पिता सन्तू यादव उर्फ गूली यादव साकिन होटैया थाना पॉकी जिला पलामू (सब जोनल कमांडर, 5 लाख इनामी), बलदेव गंझू उर्फ अमरेश गंझू उर्फ भगत जी पिता पच्चू गंझू ग्राम छाताबार थाना बरियातू (सब जोनल कमांडर, 5 लाख इनामी), मुकेश राम उर्फ कल्लू उर्फ रवि उर्फ आजाद पिता स्व. नन्हकू राम थाना मनिका जिला लातेहार (सब जोनल कमांडर, 5 लाख इनामी), पवन उर्फ राम प्रसाद महतो पिता उदय महतो ग्राम गरटोली थाना गुमला (सब जोनल कमांडर, 3 लाख इनामी), धूव जी उर्फ राजू राम उर्फ गाजियन उर्फ दुकान राम पिता दुखन राम थाना पॉकी जिला पलामू (एरिया कमांडर), विजय यादव पिता बिगन यादव ग्राम कुरियाम खूर्द थाना बालूमाथ जिला लातेहार (एरिया कमांडर), श्रवण सिंह उर्फ पारस जी पिता छुनूलाल सिंह थाना मनिका जिला लातेहार (एरिया कमांडर) और मुकेश गंझू पिता सरधन गंझू थाना चन्दवा जिला लातेहार (एरिया कमांडर) का नाम शामिल है।
पुलिस ने इनके पास से 12 हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें 4 एके-47 राइफल, 3 एसएलआर, 2 थ्री-नॉट-थ्री, 1 रायफल 30-60 एमआई गार्ड, 1 सेमी रायफल सीएएल-30 एमआई और 1 एके-56 शामिल है। इनके साथ 1782 जिंदा कारतूस और 26 मैगजीन भी मिली है।
लातेहार पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी उग्रवादियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है और अन्य भटके हुए लोगों से भी अपील की है कि वे हथियार छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ें और राज्य को नक्सल मुक्त बनाने में सहयोग करें।