हुसैनाबाद (पलामू) : अनुमण्डल के अतिग्रवाद व सुदूरवर्ती क्षेत्र महूदण्ड की एक आदिवासी महिला ने ओपी प्रभारी कमलेश प्रसाद सिन्हा पर जमीन विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया है।महिला गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमण्डल पंहुची और एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब एवं हुसैनाबाद में पंहुचे प्रमंडलीय पुलिस उप महानिरीक्षक नौशाद आलम से की हैं।

जहां एक तरफ डीआईजी, पुलिस अधिकारियों को जनता के प्रति मधुर सबन्ध बनाने व उग्रवाद पर सरेंडर आदि तमाम योजनाओं से जनता को जोड़ने आदि प्रमुख बातों पर पुलिसिंग व्यवस्था सुधार हेतु गुरुमंत्र दे रहे थे।तभी महूदण्ड की एक महिला सुनीता देवी पति अर्जुन परहिया ने महूदण्ड के ओपी प्रभारी कमलेश प्रसाद सिन्हा के द्वारा मारपीट के आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की।
पति से गालीगलौज व मारपीट की की शिकायत :
इस पत्र में कहा गया हैं हमलोग खेत मे घर बना रहे थे इसी बीच ओपी प्रभारी श्री सिन्हा आये व गली गलौज किया तथा मेरे पति के साथ मार पीट की,जब मैं पंहुची तो मुझे ओपी में आने व भला बुरा बोला । महिला ने डीआईजी से साफ तौर पर कहा कि ओपी प्रभारी का आम जनता से अच्छा व्यवहार नही हैं वह क्षेत्र आदिवासी व सुदूरवर्ती हैं।
इस पर डीआईजी ने महिला को आश्वस्त किया कि आपको न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारी को मामले को देखने व महिला को न्याय दिलाने की बात कही।