सतबरवा (पलामू): राजकीयकृत प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय, सतबरवा के छात्रों ने मंगलवार सुबह प्रभात फेरी निकाल कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया और समाज को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रभारी प्राचार्य श्री अविनाश कुमार चौधरी की अगुवाई में आयोजित इस जागरूकता अभियान में जिला प्रशिक्षक अभिषेक तिवारी और दिलीप कुमार ने छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर छात्रों को तंबाकू एवं उसके उत्पादों के दुष्प्रभावों के साथ-साथ ड्रग्स और नशीली औषधियों के खतरनाक परिणामों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने गांव, मोहल्ले एवं समाज में भी नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाएं।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सत्य प्रकाश शर्मा, रवि रंजन कुमार, सुबोध कुमार, राहुल जायसवाल, रामरक्षा प्रसाद, नरेंद्र राम, भीम यादव, मुकेश तिवारी एवं उपेंद्र कुमार की भी सक्रिय उपस्थिति रही।

रिपोर्ट : प्रेम पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *