लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पाटन के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। संदेहास्पद हालत में वे अपने कमरे में मिली थी।

पुलिस जब उनके कमरे से अस्पताल ले जा रही थी तो, उनकी सांसें चल रही थी। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल में पहुंच गए हैं। इस संबंध में पाटन के थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि अकाउंटेंट कमरे में अचेत अवस्था में मिली थी, जिस वक्त पुलिस मौके पर पहुंची उनकी सांसें चल रही थीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।
उल्लेखनीय है कि प्रियंका कुमारी पलामू के कस्तूरबा स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थीं। प्रियंका के पति रांची में रोजगार सेवक हैं। उनकी शादी पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के सडमा निवासी प्रेमचंद कुमार रजक के साथ हुई थीं। वे अगस्त 2023 से पाटन कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में तैनात थी।