मेदिनीनगर : बुधवार को मेदिनीनगर शहर के टीओपी 2 थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कान्दु मोहल्ला वार्ड नंबर 19 स्थित नदी किनारे छठ पूजा की तैयारियों के संबंध में पम्पू कल के निराला संघ और कई घाटों का निरीक्षण किया। टीओपी 2 ​थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने इस बार नदी में पानी के स्तर को देखते हुए सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया।

 

उन्होंने कहा कि इसी सुरक्षा के मद्देनजर वे छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे स्वयं और अपने बच्चों को अधिक पानी वाली नदी में जाने से रोकें।
​उन्होंने छठ पूजा कमेटी के लोगों से भी आग्रह किया है कि जहां नदी में पानी ज्यादा है, वहां बांस की बल्लियों (डाँटे) से घेराबंदी करें ताकि श्रद्धालुओं को पूजा करने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कमेटी के लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *