गढ़वा : जिले में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मिशन आदि कर्मयोगी अभियान का आगाज़ हो चुका है। इस अभियान के तहत गढ़वा के 15 प्रखंडों के 58 पंचायतों के 113 ग्रामों को प्रथम चरण में चुना गया है।

अभियान की शुरुआत आदि सेवा पर्व के अवसर पर हुई, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके प्रथम दिन सिंगल विंडो ग्रीवेंस रिड्रेसल काउंटर, अर्थात आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से अगले पाँच वर्षों तक (2029 तक) जनजातीय बहुल ग्रामों को सभी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

इन योजनाओं में पक्के मकान, स्वच्छ पेयजल और पक्की सड़कें, बिजली और चिकित्सा सेवाएँ, इंटरनेट की सुविधा, रोजगार एवं स्वावलंबन की पहल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जनजातीय छात्रों के लिए छात्रावास सहित अनेकों योजनाएं शामिल हैं।

अभियान का उद्देश्य न केवल बुनियादी ढाँचा उपलब्ध कराना है, बल्कि विकसित भारत 2047 और जनजातीय ग्राम विकास विजन 2030 को मूर्त रूप देना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *