गढ़वा : सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत समाहरणालय परिसर से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता बेहद जरूरी है। सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन थीम के तहत यह रथ जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में जाकर लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात नियमों के पालन, ओवरस्पीडिंग से बचाव और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे विषयों पर जागरूक करेगा।

क्या कहा एसपी ने :

वहीं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई तथा आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

ये रहे उपस्थित :

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अभियान एसपी राहुल बड़ाईक, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *