लाइव पलामू न्यूज: शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आगामी शनिवार, 22 मार्च को डालटनगंज स्थित लाल मेडिकल हॉल में ऑर्किड आउटरीच गैस्ट्रो क्लिनिक का शुभारंभ किया जाएगा। इस क्लिनिक में रांची के प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश यादव (एमबीबीएस, एमडी, डीएम – गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) मरीजों को परामर्श देने हेतु उपलब्ध रहेंगे।
क्लिनिक में पेट और लीवर से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच, एसिडिटी, फैटी लिवर, पित्त की पथरी, हेपेटाइटिस बी व सी, लिवर सिरोसिस, पैंक्रियाटाइटिस, आंतों की सूजन (IBD), IBS, खाद्य पदार्थों से एलर्जी या असहिष्णुता संबंधित परामर्श दिया जाएगा।
बात करें परामर्श शुल्क की तो ₹500 शुल्क है। अधिक जानकारी के लिए आकाश वर्मा के मोबाइल नं 9304284818 पर संपर्क किया जा सकता है। बताते चलें कि हर महीने के अंतिम शनिवार को डॉ. अखिलेश यादव रोगियों के परामर्श हेतु लाल मेडिकल हॉल में उपलब्ध रहेंगे।