मेदिनीनगर: 12 अक्टूबर, यानी कल हिंदी साहित्य के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण योगदान जुड़ने जा रहा है। शिक्षिका सह कवयित्री रीना प्रेम दुबे के काव्य संग्रह “करुण पुकार” का लोकार्पण 12 अक्टूबर को झारखण्ड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के कर-कमलों से किया जाएगा।

यह समारोह हिन्दी साहित्य भारती, पलामू के तत्वावधान में होटल ब्लू बर्ड, बैरिया, मेदिनीनगर में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में साहित्य जगत की कई प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी। इनमें औरंगाबाद (बिहार) के साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र, डॉ. सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ. रामाधार सिंह, शंभु नाथ पांडेय, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, धनञ्जय जयपुरी, साहित्य अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार कुमार मनीष अरविंद, पलामू के जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार, पाटन के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा, गढ़वा के साहित्यकार सुरेन्द्र कुमार मिश्र, राँची के बलराम पाठक, पलामू के प्रेम प्रकाश भसीन व उमेश कुमार पाठक ‘रेणु’ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा प्रभात मिश्र ‘सुमन’ एवं सुरेश विद्यार्थी सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छंदशास्त्री श्रीधर प्रसाद द्विवेदी करेंगे, जबकि संचालन कवि राकेश कुमार द्वारा किया जाएगा। स्वागत उद्बोधन सत्येंद्र चौबे ‘सुमन’, सरस्वती वंदना डॉ. राम प्रवेश पंडित, विषय प्रवेश प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पाठक के नेतृत्व में नीरज कुमार पाठक, प्रेम प्रकाश दुबे और प्रियरंजन पाठक ‘समर्पण’ अतिथियों का स्वागत करेंगे।

“करुण पुकार” काव्य संग्रह संवेदनशील सामाजिक सरोकारों, मानवीय मूल्यों और जीवन की गहराइयों को अभिव्यक्त करता है — जो कवयित्री रीना प्रेम दुबे की रचनात्मक सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *