लाइव पलामू न्यूज: शनिवार को आयकर विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव व उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सुनील श्रीवास्तव, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े कुल 16-17 जगहों पर छापेमारी की सूचना है। रांची में 7 और जमशेदपुर में 9 जगहों पर छापेमारी चल रही है। इसमें जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात समेत अन्य ठिकाने भी शामिल हैं।
फिलहाल छापेमारी को लेकर विस्तृत जानकारी बाकी है। दरअसल, विगत 26 अक्टूबर को आयकर विभाग ने विधानसभा चुनाव के दौरान हवाला के सहारे पैसों की लेन-देन की सूचना पर रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और कोलकाता में छापेमारी शुरू की थी। कुल मिलाकर 35 ठिकानों पर छापेमारी की गयी।
छापेमारी के दायरे में विभाग ने उन सभी व्यापारियों को शामिल किया था, जिनका संबंध हवाला कारोबार से था। विभाग ने हवाला कारोबारियों के ठिकानों से करीब150 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति और निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किये थे। विभाग ने वहीं व्यापारियों के बुक्स ऑफ अकाउंट से मिलान करने के बाद 70 लाख रुपये जब्त कर बैंक मेंं जमा करवा दिया था।