मेदिनीनगर: शुक्रवार, 79वें स्वाधीनता दिवस पर पांकी रोड स्थित आशी केयर अस्पताल में बहुत ही शान से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। झंडोतोलन मनीष तिवारी ने किया। इस दौरान मनीष तिवारी ने कहा कि सच्चे मन से लोगों की सेवा भी देश सेवा ही है, मानव सेवा ही माधव सेवा है। अपने कार्य को अच्छे और सही तकनीक से करना ही सेवा से कम नही है। मौक़े पर उपस्थित संचालक अमितेश पांडेय ने बताया कि सभी लोग अगर ईमानदारी अपना कार्य करेंगे तो यही सच्ची देश सेवा होगी ।

इस 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अस्पताल प्रबंधक डॉ राहुल सिंह ने कहा की अस्पताल में अगर अच्छी सेवा हो इससे ही मरीज का आधा दर्द दूर हो जाता है ओर हमलोगों का वैसा ही प्रयास है। हाल ही में टाटा में पलामू के सर्वश्रेष्ठ असपताल का अवार्ड हमें मिला। इससे पूरा आशी परिवार इससे गौरवांवित महसूस कर रहा है। आगे निरंतरता बनाये रखें हमारा ऐसा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर आईसीयू इंचार्ज डॉ जयराम, डॉ सूरज, डॉ चंदन, डॉ अमित, डॉ. सौरव तथा सभी अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित थें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *