Stock market : सोमवार को भारतीय बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया। जहाँ सेंसेक्स 3623.13 अंकों की गिरावट के साथ 71741.56 के लेवल पर शुरू हुआ। वहीं निफ्टी में भी 1278.50 अंक गिरावट देखी गई। जिसके बाद यह 21625.95 के लेवल पर आ पहुंचा। सुबह 9 बजकर 6 मिनट में सेंसेक्स 3871.7 अंकों की गिरावट के साथ 71493.32 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 1173.15 अंक फिसलकर 21731.30 के लेवल पर ट्रेड करने लगा।

दोपहर 12 बजे बीएसई सेंसेक्स 2908.30 अंक यानी 3.86% गिरावट के साथ 72,456.39 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी40 इंडेक्स 937.70 अंक यानी 4.09 फीसदी गिरावट के साथ 21,966.75 अंक पर आ गया। आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड सभी 30 कंपनियां लाल निशान पर कारोबार करती नजर आ रही है। टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक 9.97 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
वहीं टाटा मोटर्स (9.99%), लार्सन (4.89%),अडानी पोर्ट्स (9.36%), इंडसइंड बैंक (9.41%),रिलायंस (6.62%),सनफार्मा (8.14%), एचसीएल टेक (7.44%), टीसीएस (7.25%), इंफोसिस (7.04%), एनटीपीसी (8.7%),पावर ग्रिड (4.49%), मारुति सुजुकी (3.23%),टाइटन (4.10%), एसबीआई (4.62%), अल्ट्राटेक सीमेंट (2.58%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (9.13%), बजाज फिनसर्व (8.48%), भारती एयरटेल (2.19%), जोमैटो (9.99%), एचयूएल (4.65%) और एक्सिस बैंक (3.72%) भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
बताते चलें कि भारतीय शेयर बाजार को पहले से ही कमजोर ग्लोबल संकेत मिल रहे थें। क्योंकि वैश्विक शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी।