देहरादून: दी इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्र –छात्राओं ने इस बार दसवीं एवं बारहवी की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। मंगलवार को जैसे ही सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 एवं कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किये गए। 12 वीं कक्षा के छात्रों का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहा ।

कक्षा बारहवी में आर्या आदित्य प्रसाद ने 95.4% अंक प्राप्त करके कक्षा में टॉप किया। द्वितीय स्थान पर रहे कुमार पंचम सिंह ने 94.8% अंक हासिल किए ।तृतीय स्थान पर कार्तिक सुराना 93.8% अंक लेकर रहे। 93% अंक लेकर आयुष राज ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, वहीं पांचवें स्थान पर रहे राजा बाबू ने 92.8% अंक प्राप्त किये।


12वीं कक्षा में कुल 41 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी थी।जिनमें सभी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो गए। वहीं कक्षा दस में कुल, 38 छात्र- छात्राएं थीं। परीक्षा के बाद से छात्र –छात्राएं परीक्षा परिणामो का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। दसवी में 99.2% अंक लाकर भव्यश्री कुमार ने विद्यालय में टॉप किया  द्वितीय स्थान पर प्रियांशु कुमार 96.6% के साथ रहे।

95% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया आर्यन कुमार गुप्ता ने।93.2% अंक लाकर समीर कुमार शाह चौथे स्थान पर रहे। नफीसा परवीन 93.2% अंकों के साथ छठे स्थान पर रही।जोहना कैमरॉन नेटो ने 92.6% के साथ विद्यालय मे छठें स्थान प्राप्त किया।

इस प्रकार कक्षा 10वीं और 12 वीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। जिनमें से कई बच्चों के विभिन्न विषयों में 100% अंक आए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने उतीर्ण सभी छात्र –छात्राओं को बधाई दी ,वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या सुचिता गुप्ता, उप- प्रधानाचार्य सुमन शर्मा, बिनीता सिन्हा एवं सभी अध्यापकों ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *