गढ़वा : सोमवार कांडी पंचायत समिति के प्रमुख पद पर निर्वाचन हेतु बैठक की विधिवत सूचना जारी कर दी गई। पिछले वर्ष अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब प्रमुख पद की रिक्ति के विरुद्ध अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के क्रम में यह सूचना निर्गत की गई है। उक्त निर्वाचन की तिथि, स्थान और समय के बारे में कांडी पंचायत समिति के सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रेषित कर दी गई है।

निर्वाचन के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार को अध्यक्ष-सह-निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है, जबकि सीओ कांडी राकेश सहाय को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि पंचायत समिति, कांडी के प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु बैठक की तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित है। यह बैठक प्रखंड कार्यालय कांडी के परिसर में आयोजित की जाएगी।

बैठक के दौरान ही नाम निर्देशन, मतदान, मतगणना एवं निर्वाचन की घोषणा से संबंधित सभी प्रक्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी। विस्तृत सूचना एवं कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी गढ़वा अनुमंडल एवं कांडी प्रखंड कार्यालय में भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *