मेदिनीनगर :  सोमवार को पाटन थाना परिसर में पाटन उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की विभिन्न कार्यप्रणालियों एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के विरुद्ध कानून, पुलिस की कार्यशैली, एवं सामुदायिक पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को थाना कार्यालय का भ्रमण भी कराया गया, जहाँ उन्होंने पुलिस के दैनिक कार्यों, रिकॉर्ड संधारण, एवं शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा एवं समझा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, पुलिस के प्रति विश्वास तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करना था।

पलामू पुलिस समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवा पीढ़ी को जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयासरत है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *