लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : कुछ संदिग्ध लोगों ने नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में एक हाईवा में आग लगा दी। उक्त हाइवा से स्टोन माइंस में पत्थर की ढुलाई की जाती था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। जिस हाईवा को आग लगाई गई है, उसको पहले टारगेट किया गया है।

क्या है मामला :
दरअसल, गुरुवार को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कुहकुह में स्टोन माइंस से चार ट्रक निकली। इसी दौरान बीच रास्ते में संदिग्ध तत्वों ने सभी हाईवा को रोका। तीन हाईवा से उनके नाम और नंबर पूछे गए थे। चालक का नाम, माइंस मैनेजर का नाम और मोबाइल नंबर पूछने के बाद उक्त तीनों हाइवा को छोड़ दिया।
वहीं चौथे हाईवा के बारे में जानकारी लेने के बाद संदिग्ध तत्वों ने उसे आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद स्टोन माइंस से जुड़े हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि आगजनी की घटना की जांच जारी है। घटना में शामिल लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।