मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां मंगलवार को पांडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुशहा-कजरू में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की कुएं में डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि समीम कादरी के पुत्र दिलकश अंसारी के दो बच्चे पांच वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री घर के पास खेलते-खेलते अचानक कुएं में गिर गए।

शोर सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह कुआं वर्षों पुराना है और उसके चारों ओर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के खुले कुओं को सुरक्षित कराया जाए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *