लाइव पलामू न्यूज: गुरुवार को औरंगाबाद परिसदन में झारखंड में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंटर स्टेट बॉर्डर सिलिंग व विधि व्यवस्था संबंधित बैठक हुयी। जिसकी अध्यक्षता बिहार के औरंगाबाद जिला अधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने की। बैठक में पलामू उपायुक्त शशि रंजन, एसपी रीष्मा रमेशन व अन्य पदाधिकारी मौजूद थें।
बैठक के दौरान सीमावर्ती वाले इलाकों में पड़ने वाले बूथों पर विशेष चौकसी बरतने, चेक नाका पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने व बॉर्डर वाले जंगली क्षेत्रों में संयुक्त रूप से एलआरपी चलाने की चर्चा की गयी। इसके साथ ही मतदान के 48 घंटे पूर्व से ही चुनाव क्षेत्र में बाहरी मतदाता एवं बाहरी नेता को क्षेत्र से बाहर रखने के साथ बॉर्डर सिलिंग पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही सोशल मीडिया निगरानी के अलावा संचार व्यवस्था के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने का विचार रखा गया। वहीं शराब और नशीले पदार्थ पर सख्ती बरतने पर चर्चा हुई।
बैठक में पलामू डीसी शशि रंजन, डीएम औरंगाबाद ने कहा कि चुनाव के दौरान सीमावर्ती राज्य के जिलों और थानों के बीच आपसी समन्वय बना कर उड़नदस्ता दलों को प्रतिनियुक्ति किया जाएगा। अपराधियों व आरोपियों को सीमावर्ती दूसरे जिला में आवागमन पर रोक के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों का ब्योरा साझा करने की बात कही गयी।
बैठक में सूचनाओं का आदान प्रदान की भी बात तय की गई। इसके साथ ही वैसे अपराधियों की सूची के आदान – प्रदान की भी बात कही गई जो अपराध कर एक राज्य से दूसरे राज्य भागे हैं। मौके पर हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, छतरपुर एसडीपीओ नौशाद आलम, थाना प्रभारी हुसैनाबाद संजय यादव, हरिहरगंज थाना प्रभारी, छतरपुर एसडीएम,, छतरपुर थाना प्रभारी , पीपरा थाना प्रभारी, नौडिहा थाना प्रभारी के अलावा बिहार के औरंगाबाद जिला व झारखंड के पलामू जिला के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थें।