LIVE PALAMU NEWS DESK : 21 जून , शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारत समेत दुनिया भर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाखापत्तनम में तीन लाख लोगों के साथ योग करेंगे।


विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए समुद्र तट पर लोग एकत्र हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू करेंगे।विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना बेहद सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।

बताते चलें कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। वरन् यह आत्म-जागरूकता, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक विकास की यात्रा है। दुनियाभर में लोग योग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *