LIVE PALAMU NEWS DESK : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में झारखंड के रांची से 100 करोड़ रुपये के कफ सिरप की सप्लाई के मामले में बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। वाराणसी में कोडिन फॉस्फेटयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री के खिलाफ वहां पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश के कुल 93 थोक विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद शनिवार की देर शाम ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली की शिकायत पर रांची के कोतवाली थाना में 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित शैली ट्रेडर्स के मालिक समेत 28 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। शैली ट्रेडर्स पर फेंसेडाइल नामक कफ सिरप की बिक्री करने का आरोप है।
बताते चलें कि फेंसेडाइल कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के रुप में किया जाता है। फेंसेडाइल (Phensedyle) कफ सिरप जहरीला है जो इंसान के शरीर में तेजी से नशे को बढ़ाता है। धनबाद में बरामद कफ सिरप की जांच में पाया गया था कि इसमें कोडीन (Codeine) की मात्रा एक किलो से कहीं अधिक करीबन 4.912 किलो थी। कफ सिरप में इतनी मात्रा में कोडीन हेरोइन की तरह का असर करती है।