COFEE WITH SDM GARHWA: आगामी बुधवार यानी 26 मार्च को साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत रामनवमी अखाड़ा समितियों को आमंत्रण दिया गया है। एसडीएम के इस कार्यक्रम में गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र की सभी अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष, महासचिव या नामित प्रतिनिधि इसमें शामिल हो सकते हैं।

इस संबंध में एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि यह बैठक रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस दौरान समितियों से उनकी प्रशासनिक अपेक्षाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से भी विधि-व्यवस्था संबंधी निर्देश साझा किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि संवाद मैत्रीपूर्ण और अनौपचारिक माहौल में होगा, जहां अखाड़ा समितियां अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें रख सकेंगी। प्रशासन द्वारा इन सुझावों पर अमल करने की आवश्यक पहल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *