लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: इस बुधवार “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम की चौथी कड़ी में टेम्पो, टैक्सी, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम बुधवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा। एसडीएम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय यातायात चालकों से जुड़े सामूहिक मुद्दों और व्यक्तिगत समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान चालकों के सुझावों और फीडबैक के आधार पर अन्य विभागों के अधिकारियों की भी सहायता ली जाएगी।

एसडीएम ने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सभी जागरूक चालकों से अपील किया है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद स्थापित करना है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सेवानिवृत्त शिक्षक, किसान और व्यवसायी समूहों के साथ संवाद संपन्न हो चुका है।