गढ़वा : एसडीएम द्वारा आयोजित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस बार क्षेत्र के गो-पालकों व गौशाला समितियों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम सामान्यतः प्रत्येक बुधवार को आयोजित होता है। लेकिन इस बार यह आयोजन आगामी 21 अगस्त, गुरुवार को किया जाएगा।

इस संबंध में एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय सभी गौशाला समितियों, बड़े गोपालकों एवं गो-सेवकों को संवाद एवं चर्चा हेतु बुलाया गया है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि नागरिक-प्रशासन संवाद की इस अनौपचारिक श्रृंखला की यह 37वीं साप्ताहिक कड़ी है। इससे पूर्व जन सरोकारों से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों को लेकर समाज के 36 अलग-अलग वर्गों को अब तक ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *