गढ़वा : इस बुधवार को सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफ़ी विद एसडीएम” में इस सप्ताह अनुमंडल क्षेत्र के दवा विक्रेताओं (ड्रग व्यवसायियों) को आमंत्रित किया गया है। बैठक में नकली दवाओं की बिक्री, प्रतिबंधित या नशीली दवाओं की बिक्री, बिना लाइसेंस या अनुपयुक्त लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित करने और औषधि नियंत्रण संबंधी अन्य विषयों और अनियमितताओं पर चर्चा की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि इस सप्ताह के “कॉफ़ी विद एसडीएम” संवाद का उद्देश्य क्षेत्र के दवा व्यवसायियों की समस्याएं सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना और उन्हें प्रशासन की अपेक्षाओं से अवगत कराना है। उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के सभी ड्रग एवं दवा व्यवसायियों से अपील की है कि वे आगामी बुधवार 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अनुमंडल कार्यालय में आयोजित कॉफी संवाद में समय निकालकर जरूर सहभागिता निभायें।