CRIME NEWS : झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बुधवार की सुबह इस्लाम नगर के तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS की टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ़्तार किया गया है। जिसके पास से केमिकल, हथियार और कई चीज़ें बरामद की गई है।

गिरफ्तार आतंकी का नाम अशहर दानिश बताया जा रहा है जो कि लॉज कमरा नंबर 4 में काफी दिनों से अपना ठिकाना बनाए हुए था। अशहर झारखंड का ही रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसे पुलिस टीम अपने साथ रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी।

बताया जा रहा है कि आईएसआईएस संगठन के संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार निवासी है। दिल्ली में दर्ज एक मामले के बाद दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम उसे तलाश रही थी। जिसके बाद पुलिस की टीम को रांची में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात लॉज में रेड कर उसे पकड़ लिया गया है। वहीं गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ की जा रही है।

इस गिरफ्तारी के बाद रांची समेत पूरे झारखंड में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने लॉज के अन्य कमरों की भी तलाशी ली और आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *