लातेहार : बुधवार को समाहरणालय सभागार में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगरई के अध्यक्षता में पंचायत सचिव और जनसेवकों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंचायती राज पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा की पंचायत में स्थापित ज्ञान केंद्र का नियमित निरीक्षण करें।
उसे प्रतिदिन ससमय खोला जाए वहाँ उपलब्ध सभी संसाधनों की सूची बनायी जाए। साथ ही साथ उसका उपयोग पुस्तकालय के रूप में किया जाए। पुराने पुस्तक दान हेतु भी आसपास के लोगों को प्रेरित करें ।

पंचायत सहायक का चयन आम सभा द्वारा कर लिए गए हैं, रोस्टर के अनुकूल उनके बीच कार्यों का बंटवारा किया गया है। सभी पंचायत सचिव यह सुनिश्चित करें, की सभी पंचायत सहायक प्रतिदिन पंचायत सचिवालय में बैठना सूचित करें। साथ ही साथ पंचायत सचिवालय में जो भी सामग्री है उसका लिस्ट बनाकर ज्ञान सेतु एप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया की एनजीटी के दिशा निर्देशों के अनुसार 10 जून से बालू का उठाव बंद है उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। बालू घाट से प्राप्त राजस्व का डिटेल बैंक अकाउंट के साथ उपलब्ध कराया जाए। सभी पंचायत स्तर के पदाधिकारी और कर्मी अपने बायोमैट्रिक अटेंडेंस पंचायत में बनाना सुनिश्चित करें।
ग्राम पंचायत समन्वय समिति का बैठक नियमित रूप से कराया जाए। पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना से प्राप्त राशि का समुचित उपयोग करने का निर्देश दिया गया।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांस द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि पंचायत सचिव सुनिश्चित करें कि उनके पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जल स्रोत जैसे जल मीनार ,चापानलनियमित रूप से चालू रखा जाए। जन्म मृत्यु का प्रमाण पत्र पंचायत सचिवालय से बनाना सुनिश्चित करें ।
झारखंड सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून तक मादक द्रव्यों के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्य योजना तैयार कर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिन-जिन क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती होती है पंचायत सचिव उस पंचायत के मुखिया को यह अवगत कराना सुनिश्चित करें की सरकार के निर्देशानुसार इसके लिए संबंधित क्षेत्र के मुखिया को ही उत्तरदायी बनाया जा सकता है ।
इसलिए अवैध अफीम की खेती को अवरोध करने की दिशा में कार्रवाई करें और इसकी सूचना प्रशासन को देना सुनिश्चित करें। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री श्रेयांस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सभी पंचायत सेवक, जनसवेक सहित अन्य उपस्थित थें।