LIVE PALAMU NEWS DESK: JAC ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल बेवसाइट पर जारी कर दिया है। जिसे संबंधित स्कूल और कॉलेजों के प्रधानाचार्य ही डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने-अपने स्कूलों से एडमिट कार्ड लेने होंगे।

काउंसिल ने सभी स्कूलों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। बताते चलें कि जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी से शुरू होगी, जो 17 फरवरी तक चलेगी।
परीक्षाएं प्रथम पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। इसके बाद स्कूल में 24 फरवरी से 07 मार्च तक प्रैक्टिकल और वाइवा होगा।
परीक्षा का पैटर्न :
परीक्षा प्रश्न-सह-उत्तरपुस्तिका के माध्यम से होगी।
OMR शीट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों के उत्तर भी उत्तरपुस्तिका में ही लिखने होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :
JAC के ऑफिशियल बेवसाइट https://jac.jharkhand. gov.in/ पर जाएं।
होमपेज पर ‘Download Admit Card Secondary Exam 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज ओपन होगा।
कक्षा 10वीं परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
लॉगिन डिलेट डालें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें।