लाइव पलामू न्यूज : रामनवमी जूलूस के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो को फरसे से सिर पर चोट लगने का मामला सामने आया है। दरअसल, रामनवमी के मौके पर डुमरी में शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान जयराम महतो डुमरी चौक पर आयोजित लाठी प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे।

वे अपने समर्थकों के साथ झूम रहे थें और समर्थक के कंधे पर चढ़कर जुलूस का उत्साह बढ़ा रहे थें। इसी दौरान पीछे से फरसा की नोक उनके माथे में जा घुसी, जिससे उन्हें सिर में चोट लग गई। जिसके बाद समर्थकों ने आनन फानन में उन्हें पास के क्लीनिक में पहुंचाया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *