लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : रविवार देर रात मनातू थाना क्षेत्र में एक युवक (जावेद) को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की खबर सामने आई थी। लेकिन मामला इसके उलट निकला। युवक को गोली शिकार करने के दौरान दोस्तों ने ही मारी है। दरअसल, सभी दोस्त जंगली जीव का शिकार कर रहे थें। इसी क्रम में जावेद को गोली लगी है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि जंगली जीव के शिकार के दौरान फायरिंग में जावेद खान को पीठ में पीछे तरफ से गोली लगी है। जावेद को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। हालांकि बाद में परिजनों ने किसी निजी अस्पताल में जावेद को इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

इस संबंध में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि बंशी खुर्द निवासी अशद खान, शेरू खान, शब्बीर खान, सानिधु खान, सकील खान और जावेद खान शिकार पर गए थें। शिकार के दौरान ही जावेद को पीछे से गोली लगी है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है और कार्रवाई कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर फायरिंग में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *