THEFT OF JEWELARY AND CASH : HAZARIBAGH :  जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गया रोड बरही न्यू कॉलोनी में लाखों के गहने और नकदी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित मुनेश्वर सिंह ने बरही थाना में आवेदन दिया। इस बाबत उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को दिन के लगभग 11 बजे अपने बहन के घर गुरुवाडीह, थाना मयूरहंड शादी समारोह में गए थें।

जब वे वापस घर लौटे और घर का बाउंड्री का ताला खोलकर अंदर गए, तो देखा कि मेरे घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाने पर देखा कि मेरे घर के सभी कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। मेरे कमरे के अलमीरा के ड्रॉवर में रखे करीब 6 लाख के सोने चांदी का गहना एवं नगद पंद्रह हजार तथा बंद पड़ा एक एंड्राइड मोबाइल चोरी हो गया है।

जब आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने किसी तरह की जानकारी से इंकार किया। इधर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आभास कुमार ने बताया कि भुक्तभोगी के आवेदन के आधार पर बरही थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है, चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *