लातेहार : झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सात प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व्यापक रूप से देने हेतु यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों का भ्रमण करेगा। उन्होंने कहा कि “झारखंड @25” थीम पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा को लोगों तक पहुँचाया जाएगा।
प्रचार वाहन के माध्यम से राज्य स्थापना दिवस से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी, “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित :
मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।