LIVE PALAMU NEWS DESK: गुरुवार को असिस्टेंट प्रोफेसर व शिक्षकेत्तरकर्मियों की नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। शपथ पत्र के माध्यम से जेपीएससी सचिव के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि 29 मार्च को झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2024 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

मई 2026 के दूसरे सप्ताह में इसका रिजल्ट निकाले जाने की संभावना है। गुरुवार को शपथ पत्र के माध्यम से जेपीएससी सचिव के अधिवक्ता ने कोर्ट को इसकी जानकारी दीं। मामले में प्रार्थी ने समय की मांग की ।कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल निर्धारित की। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *