LIVE PALAMU NEWS DESK : शराब घोटाला मामले में ACB ने कार्रवाई करते हुए केस से जुड़े प्रमुख आरोपियों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी नवीन केड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची (झारखंड) लाने की तैयारी की जा रही है।

रांची लाने के बाद ACB उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उल्लेखनीय है कि ACB ने नवीन केडिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए भी कहा था। लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ।
शराब घोटाला केस में आरोपी बनाए जाने के बाद उसने कोर्ट से अग्रिम बेल भी मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद से वह एसीबी की नजरों में फरार चल रहा था।