रजत जयंती /मेदिनीनगर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “झारखंड @25″ के तहत अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 13 नवंबर की सुबह 7 बजे “Know your Tourist Place”के तहत साइकिल रैली का आयोजन होगा।

इस दौरान पुलिस लाइन स्टेडियम से ग्रुप ऑफ साइकिलिस्ट को शाहपुर किला के लिये रवाना किया जायेगा। जिला खेल विभाग द्वारा इस आयोजन की सफलता और संचालन को लेकर तैयारी की जा रही है।इस कार्यक्रम में आमजन भी भाग ले सकते हैं।