लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार देर शाम झारखंड की निर्भया का शव पांकी पहुंचा। जहां झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण स्थानीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, पलामू डीसी डीसी शशिरंजन पहले से ही मौजूद थे इन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और परिवार के हालात के बारे में जायजा लिया है। मंत्री विधायक और अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। पीड़िता के गांव वालों ने अंतिम संस्कार की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद झारखंड सरकार ने पहल कर शव को गांव लाया था।

उल्लेखनीय है कि पलामू के पांकी निवासी 10 वर्षीय नाबालिग का 16 दिसंबर को गुजरात के भरूच में दुष्कर्म हुआ था। वहीं 23 दिसंबर को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी। मामले का आरोपी विजय पलामू के विश्रामपुर का निवासी है। गुजरात पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह गुजरात के भरूच गई थीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। झारखंड सरकार ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की सहायता राशि दी है।
यह है पूरा मामला:-
बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी क्रम में आरोपी विजय उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की मां घर वापस लौटी तो देखा बेटी घर में नहीं है। उसकी तलाश करने पर घर से कुछ दूरी पर मौजूद झाड़ियों के बीच बच्ची जख्मी हालत में बेहोश पड़ी मिली थी। आरोपी विजय और पीड़िता का परिवार पिछले 10 वर्षों से भरूच में एक जगह रह रहे थें।