मेदिनीनगर : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) पलामू जिला इकाई की ओर से आयोजित पत्रकार संगोष्ठी सह वनभोज कार्यक्रम औरंगा–कोयल संगम तट पर केचकी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय सहित पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता दिया।

इस अवसर पर पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा कानून, जीवन बीमा एवं पेंशन योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर और सार्थक चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकार संघ जेजेए पलामू के जिला अध्यक्ष नितेश तिवारी ने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रत्येक वर्ष नववर्ष के अवसर पर पत्रकार मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन करता आ रहा है।इसका मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, संवाद और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और उनके अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नितेश तिवारी ने प्रशासन एवं सरकार से मांग की कि पत्रकारों को निर्भय वातावरण में कार्य करने का अवसर मिले तथा किसी भी प्रकार के दबाव या उत्पीड़न की स्थिति में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा और उनके हित में हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विशेष रूप से पत्रकारों के लिए जीवन बीमा और पेंशन योजना लागू कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस दिशा में सरकार से ठोस पहल के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

वहीं जिला महासचिव अमित तिवारी ने कहा कि संघे शक्ति कलयुगे, यानी जो काल अभी चल रहा है उसमें संगठित और सकता बहुत जरूरी है। इसी एकता का मिशाल है हमारा पत्रकार संगठन जेजेए। कार्यक्रम में उपस्थित जिला संरक्षक शिवेंद्र कुमार एवं प्रफुल्ल गिरी ने कहा कि डिजिटल और आधुनिक दौर में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती बन गई है।

ब्रेकिंग न्यूज़ की होड़ में कई नए पत्रकार अनजाने में गलतियाँ कर बैठते हैं। ऐसे पत्रकारों को पत्रकारिता की बुनियादी जानकारी देने के लिए जेजेए द्वारा विशेष प्रशिक्षण कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व महापौर अरुणा शंकर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह, जेएमएम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, जेएमएम नेता संजीव तिवारी, शिक्षाविद अविनाश देव, युवा समाजसेवी सह भाजपा नेता आशीष भारद्वाज, समाजसेवी साहेब सिंह नामधारी सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।

इसके अलावा जेजेए प्रदेश कमेटी से संजय सिंह उमेश, जिला महासचिव अमित तिवारी, मुरारी कुमार, कोषाध्यक्ष खुशी ठाकुर एसके रवि, शशिकांत ओझा, अनुज प्रसाद, अनिल शर्मा, लवकुश सिंह, रूपेश तिवारी, दीपक तिवारी, रेवती रमन, मनीष तिवारी, प्रिंस शुक्ला, रमाकांत तिवारी, तीर्थराज दुबे, पप्पू यादव, मोहम्मद सफी, मुरारी कुमार, रविन्द्र ठाकुर, अमित चौधरी, अजित कुमार, रूपेश कुमार, दीपक कुमार , सौरभ कुमार, चंदन कुमार, सतीश मेहता, राजेश कुमार मुकेश श्रीवास्तव, रोहित कुमार,सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *