पलामू : मेदिनीनगर के JMM नेता सह हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव तिवारी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि युवक संतोष शर्मा उनके खिलाफ फेसबुक पर गलत गलत बातें लिख रहा है। जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि संतोष शर्मा व उनके साथी चियांकि हवाई अड्डा स्थित कामेश्वर अवध इंटरनेशनल स्कूल जाकर रेकी करते हैं साथ ही 5 लाख रुपये रंगदारी की भी मांग की है ।
एसपी, एसडीपीओ, साइबर क्राइम कार्यालय को दिया आवेदन :
इस मामले को लेकर JMM नेता ने साइबर क्राइम कार्यालय में व एसपी रिष्मा रमेशन और एसडीपीओ को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी है कि जल्द से जल्द मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी संतोष शर्मा और उनके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे ताकि ऐसे कार्य करने वालो को सबक मिले सके ।