लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार को झारखंड विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों एवं उपस्थित विधायकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दूसरी पारी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

उन्होंने राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सफल नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई पारी झारखंड के विकास में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के सदस्य मनोज गुप्ता और गोपाल सिन्हा भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस विशेष दिन को राज्य के लिए एक नई शुरुआत के रूप में वर्णित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *