लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: झामुमो डालटनगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अड़ गया है। सोमवार को झामुमो नेताओं की बैठक हुई थी। जिसके बाद शक्ति प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। वहीं मंगलवार को झामुमो ने अपनी ताकत दिखाते हुए डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के नेताओं के साथ शिवाजी मैदान में
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने राजेंद्र सिंह को डाल्टनगंज विधानसभा सीट से गठबंधन की ओर से प्रत्याशी बनाने की मांग की है। इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की थी। जिसमें डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।डालटनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस चुनाव लड़ती रही है।

डालटनगंज से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर दी है। बता दें कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के साथ साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की भी मजबूत दावेदारी है। राजेंद्र ने बताया कि राज्य सरकार की कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसे राज्य की जनता को काफी फायदा होने वाला है। मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *