पांडू (पलामू): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिसोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी क्रम में पांडू प्रखंड में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इरफान अंसारी के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस शोक सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी वर्ग शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने बिसोम गुरु के जीवन संघर्ष, जनजातीय समाज के अधिकारों की लड़ाई और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
पपमौके पर विधायक प्रतिनिधि जवाहर पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमशेर आलम, सामाजिक कार्यकर्ता शत्रुघन सिंह, कांग्रेस नेता विक्रमादित्य पांडे, अजय बैठा, देवनंदन सिंह, वरुण बैठा, जुमराती मियां के अलावे अन्य कई लोग उपस्थित रहे.