JPSC RECRUITMENT: राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े गैर-शैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए JPSC ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या :

वित्त पदाधिकारी: 9 पद

परीक्षा नियंत्रक: 8 पद

रजिस्ट्रार: 2 पद

उप रजिस्ट्रार: 2 पद

सहायक रजिस्ट्रार: 1 पद

उपनिदेशक (शारीरिक शिक्षा): 1 पद

इन पदों पर चयन पूरी तरह 100 अंकों के साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद उनकी स्क्रूटनी की जाएगी और फिर योग्य उम्मीदवारों की एक मेधा सूची तैयार की जाएगी। इस सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 18 सितंबर 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 08 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 09 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *